आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठूठिया गांव में फूड प्वाइजनिंग से एक युवती की हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दूसरे दिन गुरुवार को भी गांव में डटी रही। टीम ने घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया। यह भी पढ़ें- फूड प्वाइजनिंग को लेकर दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ठोठिया गांव में किया सर्वेस्वास्थ्य परीक्षण ठूठिया गांव निवासी हीरालाल राम की पुत्री की फूड प्वाइजनिंग के चलते बुधवार को मृत्यु हो गई थी। जबकि परिवार की अन्य महिलाएं भी बीमार हो गई थीं। सूचना मिलने पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर के चिकित्साधिकारी डॉ. जैनेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। दूसरे दिन गुरुवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जा...