आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के सतारपुर नहर के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत हो गई। वह खेत की जुताई कर घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पवई थाना क्षेत्र के सतारपुर गांव निवासी 56 वर्षीय प्रेम राजभर खेती-किसानी के साथ ट्रैक्टर चलाते थे। रविवार की शाम को नहर के पास ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। प्रेम राजभर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। उनकी मौत से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल है...