आजमगढ़, अगस्त 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र खरैलिया गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली केसाथ फरार हो गया। घटना के समय महिला बाजार से घर लौट रही थी। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव निवासी 65 वर्षीया चंद्रावती सिंह पत्नी स्व. नागेंद्र सिंह शनिवार की सुबह महुला गढवल बांध पर खरैलिया बजार गई थी। सुबह करीब नौ बजे वह पैदल बाजार से घर लौट रही थी। खरौलिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची थी। इस दौरान पीछे से आई ट्रैक्टर ट्राली टक्कर मारते हुए फरार हो गई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत दुर्घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला केघर पर सूचना दी। पर...