आजमगढ़, जुलाई 3 -- Azamgarh News: फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर डिग्री कालेज के पास गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। फूलपुर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी 63 वर्षीय श्रीराम यादव गुरुवार की देर शाम को दुर्वासा बाजार सामान की खरीदारी के लिए गए हुए थे। सामान लेने के बाद वह देर शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। वे धर्मदासपुर डिग्री कालेज के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे। परिजन उन्हें फूलपुर में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। श्रीराम के तीन पुत्र हैं। घटना की जानकार...