आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर स्थित बुढ़ऊ बाबा पेट्रोलपंप के समीप बुधवार की रात दर्शनार्थियों की कार पीछे से सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई। दुर्घटना में कार सवार तीन दर्शनार्थी घायल हो गए। वे बाबा वैद्यनाथ धाम से दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे। तीनों घायल बस्ती जिले के निवासी हैं। बस्ती जनपद के थाना वाल्टनगंज क्षेत्र के पलान निवासी 38 वर्षीय प्रेमचंद, 40 वर्षीय रामकिशुन, 32 वर्षीय इंद्रसेन सिंह, लोहार पुरवा निवासी 45 वर्षीय संजय चौधरी और 38 वर्षीय आदित्य कुमार बाबा वैद्यनाथ धाम, काशी विश्वनाथ वाराणसी , बाबा मारकंडेय महादेव कैथी से दर्शन-पूजन कर कार से घर लौट रहे थे। बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा पेट्रोलपंप के समीप पहुंचे थे। तभ...