Azamgarh News: ट्रक में भोजन बनाते समय केबिन में लगी आग, धू-धू कर जला
आजमगढ़, नवम्बर 2 -- Azamgarh News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज के पास आजगढ़-वाराणसी मार्ग पर शनिवार की रात ट्रक चालक वाहन खड़ा कर ट्रक के केबिन में छोटा गैस सिलेंडर जलाकर भोजन बना रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। घटना के बाद चालक और खलासी अपनी जान बचाने के लिए ट्रक के केबीन से बाहर निकल गए। तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर निवासी गोबिंद यादव ट्रक चालक हैं। उनके साथ मऊ जनपद के पिपरीडीह गांव निवासी सपुत्र यादव ट्रक का खलासी हैं। दोनों शनिवार को खाली ट्रक लेकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर स्थित लालगंज के पास रात में पहुंचे। लालगंज स्थित एक पेट्रोल पंप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.