आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवादाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटाड़ी आजमगढ़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय की अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए टीम चयन के उद्देश्य से किया गया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो.अमरजीत ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी टीमें जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। निष्पक्ष आयोजन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक प्रो.अर्पिता मिश्रा मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में धर्मेंद्र कौशिक और सर्वेश ने जिम्मेदारी निभाई। मेजबान टीम के अलावा श्री गांधी पीजी कॉलेज मालट...