Azamgarh News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
आजमगढ़, नवम्बर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगियावीर गांव के पास शनिवार की शाम टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक बााजार जा रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बक्सपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय विशाल चौहान शनिवार की शाम बाइक से बाजार जा रहे थे। जोगियावीर गांव के पास पहुंचे थे, इस दौरान सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। वह दो भाई में बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.