Azamgarh News: टीबी उन्मूलन के लिए प्रशिक्षित किए गए डॉक्टर
आजमगढ़, नवम्बर 22 -- Azamgarh News: चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों को टीबी उपचार और उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई। समय पर आवश्यक जांच, प्रभावी उपचार एवं संक्रमण की रोकथाम और बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य डॉ. बीडी सिंह ने कहा कि टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और भावी चिकित्सकों की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में स्वास्थ्यकर्मियों और भावी चिकित्सकों को जागरूक, प्रशिक्षित एवं सक्षम बनान के संबंध में बिस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: टीबी उन्मूलन के लिए साहिबगंज चलाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.