आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली की पुलिस ने झाड़-फूंक के नाम पर जेवर ठगने में दो लोगों और ठगी के जेवर खरीदने के आरोप एक सराफा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। महिलाओं को अचेत कर पूरे घर को झाड़-फूक करने वालों ने खंगाल दिया था। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। शहर के जालंधरी मोहल्ला निवासी गुड़िया पत्नी शमशाद अहमद की बेटी रोजी की तबियत खराब चल रही थी। करीब चार माह पूर्व मोहम्मद आजम निवासी फ्रेंड्स कालोनी बदरका अपने साथी अब्दुल राजिक निवासी कोईलारी थाना रानी की सराय के साथ चंदा मांगने उसके घर आया था। गुड़िया की पुत्री को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा दिया। इसके बाद गुड़िया अपनी पुत्री रोजी, बहन कुल्सुम के साथ उसके घर गई, जहां झाड़-फूंक और ताबीज दिया गया। अगले दिन दोनों पीड़िता के घर पहुंचे, झ...