आजमगढ़, सितम्बर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में सोमवार को सुबह से निकली धूप से उमस बढ़ने से जहां लोग परेशान थे, वहीं शाम को तेज हवा संग हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारा में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई।

बारिश का मूसलाधार दौर दोپहर बाद अचानक मौसम ने करवट लिया। देवगांव, लालगंज, बरदह, जहानागंज, मुबारकपुर समेत अन्य क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे आसमान पर काली घटाएं छा जाने से अंधेरा हो गया। देखते ही देखते कुछ देर बाद नगर समेत पूरे जिले में तेज हवा संग झमाझम बारिश होने लगी। नगर में एक घंटे तक तेज बारिश हुई तो अन्य क्षेत्रों में डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। मूसलाधार बारिश होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव हो गया। शहर के सिविल लाइंस, गांधी तिराहा, रैदोपुर, मड़या, सिधारी, रोडवेज, ह...