आजमगढ़, जुलाई 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में 1.37 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसकी वजह से इन उपभोक्ताओं का सरकारी राशन रुक सकता है। हालांकि विभाग की तरफ से इन उपभोक्ताओ की ई-केवाईसी कराने के लिए कोटेदारों को निर्देश दिया गया है। ई-केवाईसी के जरिए अपात्रों को चिह्नित कर नाम हटाने के साथ ही राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की कुल 2175 दुकानें हैं। इन पर करीब 33 लाख 41 हजार यूनिट दर्ज हैं। इनमें अभी तक करीब 32 लाख चार हजार यूनिट का सत्यापन ई-केवाईसी के माध्यम से हो चुका है। एक लाख 37 हजार उपभोक्ताओं का सत्यापन नहीं हो पाया है। राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए प्रत्येक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी विभाग की तरफ से कराई जा रही है। इसके लिए कोटेदारों को जिम्मेदारी दी गई है। ई-केवाईसी के मा...