आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम जिले के 70 गांवों में पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। 16गांवों में पेयजल के लिए भूमि नहीं मिल सकी है, जबकि 46 राजस्व गांवों में जलकल स्थल तक पहुंचने के लिए पहुंच मार्ग तक नहीं है। जिसके चलते पेयजल योजना से पाइप लाइन नहीं जुड़ पा रही है। वहीं आठ स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश लिए जाने से निर्माण कार्य रुका हुआ है। हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांशी इस परियोजना का शुभारंभ अक्तूबर 2021 में हुआ था, जबकि इस परियोजना को मार्च 2028 तक पूर्ण करने का समय निर्धारित किया गया है। हर घर जल से जल पहुंचाने के लिए जिले में 1463 पेयजल परियोजनाओं की मंजूरी मिली है। करीब पांच वर्ष से अधिक समय बी...