Azamgarh News: जिले के 407 परिषदीय स्कूलों में बनेंगे खेल मैदान
आजमगढ़, जुलाई 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़ संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभा निखारेंगे। जिले के 407 स्कूलों में खेल का मैदान विकसित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जिले में कुल 2706 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें 407 स्कूलों में पर्याप्त जमीन है। यहां खेल मैदान आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने खेल का मैदान विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। विभाग का मानना है कि मैदान विकसित होने के बाद बच्चों को एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबाल जैसे खेलों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। विभाग ने प्रस्ताव में खेल मैदानों के समतलीकरण, आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था और खेल सामग्री उपलब्ध कराने का भी प्रावधान रखा है। शासन से स्वीकृति मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.