आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवादाता। सठियांव विकास खंड क्षेत्र के समेंदा गांव के सरकारी सस्ते राशन की दुकानदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने सिधारी थाने में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। जांच के दौरान दुकान के गोदाम में खाद्यान्न का स्टॉक शून्य मिला, जबकि ऑनलाइन पीडीएस रिपोर्ट में 93.41 कुंतल गेहूं, 327.22 कुंतल चावल और 1.38 कुंतल चीनी का स्टॉक दर्ज था। जो स्टाक में 422.01 कुंतल खाद्यान्न कम पाया गया। समेंदा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कोटेदार हवलदार यादव उपभोक्ताओं का अंगूठा लगाकर खाद्यान्न के लिए दौड़ाता है। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर आठ सितंबर को पूर्ति विभाग की टीम ने ग्राम समेंदा के पंचायत भवन में 110 कार्डधारकों के ...