आजमगढ़, अक्टूबर 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव में सर्प दंश से 11 वर्षीया बालिका की बुधवार की शाम मौत हो गई। घर के पास पुराना कूआं के पास उसे सांप ने डंस लिया था। बालिका को मऊ जनपद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान मौत हो गई।जहानागंज थाना क्षेत्र के हठौता गांव निवासी 11 वर्षीया कुसुमांजलि यादव पुत्री संजय यादव कक्षा चार की छात्रा थी। बुधवार की सुबह वह घर के पास पुराना कूआं के पास ब्रस कर रही थी। इस दौरान सांप ने उसे डंस लिया। कुछ देर बाद बालिका की हालत गंभीर हो गई। परिजनो ने उसे मऊ जनपद क निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई। वह दो बहन एक भाई में छोटी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...