Azamgarh News: जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: अतरौलिया,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोहरा डंडवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जला 63 केवीए का ट्रांसफार्मर 72 घंटे बाद भी नहीं बदला गया। बिजली विभाग के अधिकारियों की निष्क्रियता से नाराज होकर ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द से नया ट्रांसफार्मर लगाये जाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले आकाशीय बिजली गिरने से जल गया। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई। लेकिन अब तक विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर देखने तक नहीं आया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के करीब सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न रहने से बिजली चालित मशीनें पूरी तरह बंद है। गांव में अंधेरा बना हुआ है। लोगों को बिजली न रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.