आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जलस्तर घटने के बाद नदी का बहाव तेज होने से तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। सहबदिया और बरामदपुर गांव के सामने नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि काट रही है। खेती योग्य भूमि नदी में समाने से प्रभावित गांवों के किसान चिंतित हैं। सहबदिया गांव निवासी जयद्रथ, गुड्डी, इंद्रावती, जगदीश, रामदरश, रमापति, रामप्रगट, विनोद, सीताराम, हरिश्चंद्र, रामबली, अयोध्या, पुनर्वसु, सुभाष, रघुनाथ, रामनाथ, दशरथ, पारस और राजकुमारी की खेती योग्य भूमि घाघरा नदी की कटान की चपेट में हैं। वहीं, बरामदपुर गांव के सतीराम, मुनीब, अच्छेलाल, लालबहादुर, जंगबहादुर, चंद्रिका, दिनेश, योगेंद्र, रामलाल और महेंद्र की खेती योग्य भूमि नदी की धारा में सम...