आजमगढ़, सितम्बर 27 -- Azamgarh News: जहानागंज। नगर पंचायत जहानागंज के आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित रामपुर गांव के पास जलजमाव होने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह मुख्य मार्ग जिले का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसी रास्ते से प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ब्लॉक एवं नगर पंचायत के अधिकारियों का आवागमन होता है, इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा जल निकासी की व्यवस्था के नाम पर करोड़ों रुपये की लागत से नाला का निर्माण कराया गया, लेकिन उसका लाभ धरातल पर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...