आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव से सरायमीर को जोड़ने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढा बन गया है। जिससे आने-जाने वाले राहगीर परेशान होते हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र दिया, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। सरायमीर कादनपट्टी मार्ग से राजापुर सिकरौर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर आज भी ग्यारह सौ मीटर खड़ंजा लगा है। यह सड़क नियाऊज, लाहीडीह बाज़ार, मिर्जापुर ब्लाक, निज़ामाबाद, फूलपुर और तोवा को जोड़ता है। सड़क पर लगा खंडजा जगह-जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सड़क गड्ढे में तब्दील, राहगीर परेशान खड़ंजा की जगह स्थानीय लोगों ने पिच कराने की मांग की है। गांव के प्रधान शफीकुर्रहमान, मोह...