आजमगढ़, जुलाई 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर कस्बा से दो गांवों की ओर जाने वाला मार्ग जर्जर होने से राहीगरो को परेशानी हो रही है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए है। बारिश के पानी से जलजमाव होने से परेशानी और बढ़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर सड़क के मरम्मत कराने की मांग की है। मुबारकपुर कस्बा से पुरादुल्हन-मुस्तफाबाद एवं पुरादुल्हन-उदयभानपुर गांव के लिए मुख्य सड़क गई है। मुख्य सड़क जर्जर होने से इसकी हालत अत्यंत खराब है। इस मार्गों से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, किसान, बुनकर, मजदूर और अन्य नागरिक आवागमन करते हैं। साथ ही इसी मार्गों से सीपीएस इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान भी जुड़े हैं। आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड...