आजमगढ़, जुलाई 2 -- Azamgarh News: माहुल,फुलपुर,हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर क्षेत्र के आंधीपुर गांव स्थित आवास पर पूर्व सीएम एवं मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व. रामनरेश यादव की 98वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। दैवज्ञ दुर्वाषा मण्डल मुन्ना बाबा ने कहा कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्र धर्म के पुरोधा थे। उनके छोटे भाई एवं पूर्व विश्लेषक हिंडाल्को डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि स्व. रामनरेश यादव की प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी पाठशाला अंबारी में हुई। इमरजेंसी के दौरान वे मीसा और डीआईआर के अधीन जून 1975 से फरवरी 1977 तक आजमगढ़ जेल और केंद्रीय जेल नैनी इलाहाबाद में बंद रहे। जनता पार्टी की टिकट पर वर्ष 1977 में आजमगढ़ लोकसभा से सांसद बने। इसके बाद 23 जून 197...