आजमगढ़, सितम्बर 16 -- Azamgarh News: जहानागंज। क्षेत्र के भुजही गांव में मंगलवार को अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के तत्वावधान में डॉ. रत्नप्पा कुंभार की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मंगेश प्रजापति ने कहा कि रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार समाज के आइकन हैं। वे संविधान सभा के सदस्य रहे और 24 जनवरी 1950 को संविधान के अंतिम मसौदे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ हस्ताक्षर किए। इसके बाद वर्ष 1952 में वे पहली लोकसभा के सांसद चुने गए। समाज के उत्थान में उनके योगदान को भूला नहीं जा सकता। इस अवसर पर अनिल प्रजापति, मूलचंद प्रजापति, हरेंद्र प्रजापति, सत्यम प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। दबे कुचले समाज को जागरूक करते थे डॉ. रत्नप्पा यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती मनीडॉ. रत्नप्पा की जयंती का आयोजन बूढ़नपुर। ईश्वरपुर पवनी गांव मे...