आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशन में संचारी रोग अभियान के नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत अईिनया स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के आस-पास साफ-सफाई की। इसी के साथ ही मंदिर की धुलाई कर कूड़े का उठान किये। सफाई कर्मियों ने गांव में सफाई के प्रति लोगों को जागरुक किया। साफ सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, श्रीकृष्ण यादव, भगवान मौर्य, जान मोहम्मद रमजान आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...