आजमगढ़, सितम्बर 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखते हुए पीड़ितों को प्रभावी एवं त्वरित न्याय दिलाया जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरणपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...