आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इंटर कॉलेज मुबारकपुर परिसर में शनिवार को जनपदीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में सदर तहसील चैंपियन बना। यह भी पढ़ें- स्टेट योग स्पोर्टस में आगरा का रहा दबदबाप्रतियोगिता के परिणाम मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपदीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए मैच में तीनों वर्गों में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर-14 बालक वर्ग में सदर तहसील प्रथम, बूढ़नपुर तहसील द्वितीय और सगड़ी तहसील तृतीय स्थान पर रहा। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में सदर तहसील प्रथम, बूढ़नपुर द्वितीय और लालगंज तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में सदर तहसील प्रथम, सगड़ी द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगित...