आजमगढ़, नवम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनगणना-2027 के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और आमजन को स्व-गणना प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में आयोजित यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के दौरान एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे बच्चों ने जनगणना-2027 के महत्व को समझते हुए अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। जागरूकता अभियान के अंतर्गत बच्चों ने सेल्फी के माध्यम से जनगणना-2027 का संदेश प्रसारित करने और अपने घर-परिवार के सदस्यों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। बच्चों को बताया गया कि जनगणना देश के विकास की योजनाओं के निर्माण एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करती है। इसलिए प्रत्येक परिवार की सहभागिता एवं ...