आजमगढ़, सितम्बर 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कमिश्नरी सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों की ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मंडल के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष तेजी से कार्य करते हुए प्रगति में सुधार लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिये।

गोवंश की समीक्षा निराश्रित गोवंश की समीक्षा में मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शत-प्...