आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले के छह पशु आश्रय स्थलों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। इसका गोवंशों के संरक्षण के लिए फायदा मिलेगा। बेसहारा गोवंश इधर-उधर नहीं भटकेंगे। जिले में कुल 90 गोशालाएं हैं। दस नगरीय क्षेत्र जबकि 80 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। 10 कान्हा गोशालाओं में एक नगरपालिका क्षेत्र के मुजफ्फरपुर में तो नौ अन्य नगर निकायों में स्थित हैं। चार वृहद गोसंरक्षण केंद्र, 75 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल, एक जिला पंचायत क्षेत्र में गोशाला है। प्रदेश सरकार की ओर से पशु आश्रय स्थल के लिए बजट दोगुना करने के बाद जिले की छह गोशालाओं की क्षमता की वृद्धि कर उन्हें विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पशु आश्रय स्थल विकसित होने से नहीं भटकेंगे गोवंश इनमें फूलपुर के असही, जहानागंज क्षेत्र के रामपुर, मिर्जापु...