आजमगढ़, अगस्त 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवानपुर गांव में बुधवार की रात चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। लाखों का जेवर लेकर फरार हो गए।राम प्रकाश यादव के परिवार के लोग गर्मी के कारण बुधवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। रात करीब एक बजे घर के अंदर खटपट की आवाज होने पर जानकारी हुई। परिजन पहुंचे तो चोर घर की छत से पीछ़े की ओर फरार हो गए। घर में आलमारी, पांच बक्सा आदि टूटे पड़े थे, सामान बिखरा हुआ था। तीन लाख रुपये से अधिक के जेवर और 52 हजार रुपये नकदी गायब थे। रात में ही पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। राम प्रकाश यादव ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...