आजमगढ़, नवम्बर 8 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद मोड़ पर एक दुकान में 25 दिन पूर्व हुई चोरी की घटना में पुलिस ने आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। वहीं मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाने का चक्कर लगा रहा है। जबकि पुलिस उसे सिफ आश्वासन दे रही है। पुलिस की कार्यशैली से आस-पास के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

चोरी के मामले में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद निवासी संतोष चंद्र की उसके गांव की बाजार में सिलाई एवं सर्विसिंग से संबंधित दुकान है। वह डीज का सामान भी दुकान में रखता था। 13 अक्तूबर को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग 50 लीटर डीजल, 20 लीटर शैंपू, साउंड मशीन से संबंधित उपकरण, साउंड बेल्ट, 10 हजार 500 रुपये नकदी कर लिए थे। इसके साथ ही हरिश्च...