Azamgarh News: चोरी और दुष्कर्म के मुकदमे में दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़, अक्टूबर 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़। तरवां थाने के सब इंस्पेक्टर सूरज तिवारी ने चोरी की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को सोमवार की सुबह नूरपुर-भंवरपुर पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मनीष यादव उर्फ झिनकू पुत्र बद्री ग्राम भिखारीपट्टी थाना तरवां का निवासी है। इसी क्रम में रौनापार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने किशोरी के अपहरण कर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर धमकी देने के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को सहनूपुर तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अजीत विश्वकर्मा पुत्र गोरख विश्वकर्मा ग्राम सहनूपुर थाना रौनापार का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.