Azamgarh News: चेयरमैन पर तालाब की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
आजमगढ़, जुलाई 11 -- Azamgarh News: अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के चेयरमैन के विरुद्ध हल्का लेखपाल ने सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उसने विधिक कार्यवाई की मांग की है। हल्का लेखपाल द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि राजस्व ग्राम माहुल के अभिलेखों में संबंधित गाटा संख्या सरकारी तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष लियाकत अली पुत्र स्वर्गीय रफी ने उक्त सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर मकान बना लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि लियाकत अली पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं और अपने प्रभाव का उपयोग कर सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कब्जा किया है। साथ ही तालाब की अन्य भूमि पर भी अवैध कब्जे किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.