आजमगढ़, अगस्त 19 -- Azamgarh News: माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत में एक माह से चल रहे नाला निर्माण का विवाद बुधवार को समाप्त हो गया। चेयरमैन लियाकत अली के समझाने पर दोनों पक्षों में बनी सहमति के बाद नाले की खोदाई का शुरू कराया गया। नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर एक संत कबीर नगर से वार्ड नंबर आठ अब्दुल्ल कलाम नगर होते हुए जल निकासी के लिए नाला बना हुआ था।नाले के पास ही गुड्डू कुरैशी का मकान बन रहा था। जिसके कारण जल निकासी पूरी तरह बंद हो गई थी। बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों में भर जा रहा था। नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने जल निकासी के लिए उक्त नाला को चौड़ा कराने का कार्य शुरू कराया। मंगलवार को जैसे ही नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू हुआ तभी भाजपा के नामित सभासद सुजीत जायसवाल आंसू और भाजपा...