आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की सुबह मायके मे रह रही महिला अपने चार माह के बच्चे के साथ तमसा नदी में कूद गई। नदी की तेज बहाव में दोनों बहने लगे। गांव के लोगों ने बचाव का प्रयास किया। गांव से तीन किलोमीटर दूर दो घंटे बाद पनशब्दा गांव के पास महिला को नदी से बाहर निकाला। जबकि बच्चे की मौत हो गई थी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नरसिंह यादव की बेटी 22 वर्षीया सीमा यादव का विवाह इसी कोतवाली क्षेत्र के एनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव के साथ हुई है। वह पिछले दो माह से अपने मायके रामपुर में रह रही थी। पिता नरसिंह यादव ने बताया कि करीब तीन माह पहले सीमा को मस्तिष्क ज्वर हुआ था। बीमारी के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सीमा सोमवार की सुबह अपने चार माह के ...