आजमगढ़, जुलाई 29 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिन तक बढ़ने के बाद मंगलवार को स्थिर हो गया। इधर चार गांवों में तेजी से हो रही कटान से ग्रामीण दहशत में हैं। बाढ़ खंड विभाग द्वारा कटान रोकने में असफल होने से प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। तीन दिनों से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ रहा था, लेकिन मंगलवार को स्थिर हो गया। जलस्तर के बढ़ाव और घटाव से नदी अपने तटवर्ती क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के पास कटान कर रही है। चक्की हाजीपुर, पर्शिया में घाघरा नदी तेजी से कटान कर रही है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: घाघरा नदी का जलस्तर घटा, कटान हुई तेज, सहबदिया में मंडराया खतरा दोनों गांवों में खेती योग्य जमीन नदी में समा रही है। वहीं, सहबदिया गांव में खेती की जमीन क...