आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शनिवार रात को चमक-गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। रविवार सुबह खेतों में पानी जमा देख अन्नदाताओं के चेहरे खिल गए। वे खेती के कार्य में जुट गए। शनिवार को दिन में फुहारें पड़ीं, इसके बाद मौसम साफ हो गया था। रात में आसमान में बादल घिर गए। रात करीब डेढ़ बजे चमक-गरज के साथ करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद रविवार भोर में बादल छंटते आसमान साफ हो गया। बारिश के बाद दिन में निकली तेज धूप से उमस और गर्मी बढ़ने से लोग बेचैन हो गए। शाम चार बजे नगर क्षेत्र में जहां मूसलाधार बारिश हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। बारिश होते ही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। सड़कों पर आवागमन कुछ देर के लिए ठहर गया। बाजारों में खरीदारी के लिए आ...