आजमगढ़, अक्टूबर 14 -- नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़ Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना के लिए मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। घरों में मातारानी के उपासकों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मान्यता है कि चंद्रघंटा के घंटे की ध्वनि से राक्षस, दैत्य, दानव भय खाते हैं। मां दुर्गा का यह स्वरूप बेहद कल्याणकारी, शांति प्रदान करने वाला और भक्तों के दुखों को हरने वाला है। इसीलिए उनके हाथों में तलवार, त्रिशूल, गदा और धनुष है। धर्म की रक्षा करने और संसार से अंधकार का नाश करने के लिए ही इनकी उत्पत्ति हुई। मां चंद्रघंटा की उपासना करने से साधक को आध्यात्मिक और आत्मिक शांति व शक्ति प्राप्त होती है। शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी माता मंदिर, रैदोपुर स्थ...