आजमगढ़, नवम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कस्बे में रोडवेज के पास सोमवार को घायल मिले अधेड़ ने अस्पताल में दम तोड़ लिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गोड़ारी गांव निवासी 55 वर्षीय रामपत मोची का काम करता था। सोमवार की सुबह वह घर से निकला था। जीयनपुर बाजार में रोडवेज गल्ला मंडी के पास अचेतावस्था में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचा, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उसे मंडलीय आस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार देर शाम उसकी मौत हो गई। उसके चार बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...