Azamgarh News: घाघरा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर ढाला के पास शनिवार की सुबह घाघरा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। गोताखोरों ने घटना स्थल से एक किमी दूर से वृद्ध का शव बरामद किया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण महरागंज थाना क्षेत्र के जीवधारी कटघरा गांव निवासी 59 वर्षीय रामदास यादव घर पर रहकर खेती करते थे। परिजनों का कहना है कि वह शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से लगभग चार सौ मीटर दूर घाघरा नदी के किनारे शौच के लिए गए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने नदी की ओर जाकर तलाश शुरू की। नदी किनारे मौजूद कुछ चरवाहों ने परिजनों को बताया कि एक वृद्ध कुछ देर पहले नदी किनारे आया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और डूब गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.