Azamgarh News: घाघरा नदी खतरा निशान से सात सेमी ऊपर
आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी का जलस्तर लगातार सातवें दिन भी बढ़ता रहा। डिघिया गेज पर नदी खतरे के निशान से सात सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि बदरहुआ गेज पर भी जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सगड़ी तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। नदी चक्की हाजीपुर, परसिया और सहबदिया गांव के पास तेजी से कटान कर रही है। चक्की हाजीपुर और परसिया में खेती योग्य भूमि नदी में समा रही है, जबकि सहबदिया में कटान आबादी की ओर बढ़ने लगा है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है, लेकिन अब तक स्थिति पर प्रभावी नियंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.