Azamgarh News: घाघरा नदी के जलस्तर घटते ही कटान हुई तेज
आजमगढ़, जुलाई 31 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घाघरा नदी का गुरुवार को जलस्तर घटते ही कटान तेज हो गई है। जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। चक्की हाजीपुर,पर्शिया और सहबदिया गांव के पास नदी लगातार कटान कर रही है। सहबदिया में कटान आबादी की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है, लेकिन नदी लगातार अपना रुख बदलते हुए नए स्थानों पर कटान कर रही है। अब तक दर्जनों किसानों की करीब 30 बीघा कृषि योग्य भूमि घाघरा में समा चुकी है। खेती की भूमि तेजी से कटने से किसानों के सामने आजीविका का संकट गहराने लगा है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर, तेज हुई कटान विभागीय अधिकारियों के अनुसार डिघिया गेज पर गुरुवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 69.94 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.