Azamgarh News: घाघरा के जलस्तर में घटाव से राहत
आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। पिछले 24 घंटों में डिघिया और बदरहुआ दोनों गेजों पर जलस्तर में कमी दर्ज होने से नदी के किनारे बसे निचले इलाकों के लोगों को राहत मिली है। सोमवार शाम चार बजे बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर 69.62 मीटर दर्ज किया गया, जबकि रविवार को जलस्तर 69.74 मीटर था। इस प्रकार 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। बदरहुआ गेज पर नदी फिलहाल न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर से 63 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। यहां खतरे का निशान 71.68 मीटर तथा अधिकतम दर्ज जलस्तर 73.52 मीटर है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: घाघरा का जलस्तर घटा, तटवर्ती गांवों को मिली राहत वहीं, डिघिया गेज पर सोमवार शाम चार बजे जलस्तर 68.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.