आजमगढ़, सितम्बर 11 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने पिछले साल का भी रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में डिघिया और बदरहुआ गेज पर जलस्तर में दो-दो सेमी वृद्धि दर्ज की गई। जबकि डिघिया पर खतरा बिंदु से 97 सेमी और बदरहुआ गेज पर 50 सेमी उपर बह रही नदी की धारा बह रही है। जलस्तर बढ़ने से दर्जन भर संपर्क मार्ग डूब गए, जबकि डेढ़ दर्जन तटवर्ती गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने बच्चों को स्कूल आने से रोकने का दिया निर्देश बाढ़ का खतरा घाघरा के जलस्तर में हो रही लगातार से तटवर्ती क्षेत्रों के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के आंकड़े के अनुसार डिघिया गेज पर पिछले वर्ष 2025 में अधिकतम जलस्तर 71.26 मीटर था। जो शुक्रवार की शा...