आजमगढ़, अक्टूबर 11 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर एक दिन बढ़ने के बाद शनिवार को बदरहुआ गेज पर जहां स्थिर है, वहीं डिघिया गेज पर 24 घंटे में छह सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। उधर, तटवर्ती क्षेत्रों में हो रही कटान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, चार संपर्क मार्गों पर पानी भरे होने और मार्ग कटने से आवागमन बाधित हो गया है। शनिवार को नदी का बहाव तेज होने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान होती रही। देवारा खास राजा, सहबदिया और बरामदपुर में खेती योग्य भूमि नदी में समा रही है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। घाघरा नदी देवारा खास राजा गांव के साथ ही सहबदिया, बरामदपुर और हाजीपुर गोला पुल के पास तेजी से कटान कर रही है। इन क्षेत्रों में किसान परवल की खेती करते हैं और सब्जी बेचकर ...