आजमगढ़, सितम्बर 8 -- Azamgarh News: दीदारगंज। क्षेत्र के अमरेथु नौहरा गांव में नानी से विवाद करने के बाद कक्षा 10वीं का छात्र घर छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे सोमवार को बरामद किया है। सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के बनगवांडीह (डिहवा) गांव निवासी राज मौर्य पुत्र विनय मौर्य कक्षा 10 का छात्र है। वह अपने ननिहाल दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथू नौहरा गांव में रह कर पढ़ाई करता है। आठ अगस्त को अपनी नानी से विवाद कर घर से निकल गया था।

छात्र का पता लगाने के प्रयास मामा रविंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने घर से फरार चल रहे छात्र राज मौर्य को बरामद कर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।

इंटर्नशिप छात्रों की मांग होम्योपैथिक इंटर्नशिप छात्रों ने की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग आजमगढ़। होम्योपै...