आजमगढ़, अगस्त 5 -- Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मठिया जप्ती माफी गांव में सोमवार रात घर में सो रही छात्रा की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों को मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। गांव निवासी 12 वर्षीय राजवंदी पुत्री चंदन कुमार कक्षा छह की छात्रा थी। वह सोमवार रात अपनी मां सुनीता, छोटी बहन श्रेयांशी के साथ बिस्तर पर सो रही थी। मंगलवार की भोर में करीब चार बजे वह अचानक बेड से नीचे गिर गई। मां ने उसकी तबियत बिगड़ने की आशंका जताई और पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने बालिका के दाहिने पैर में सर्पदंश जैसे निशान देखे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: घर में सो रही छात्रा की संर्प दंश से मौत जिसके बाद उसे तत्काल अंबेडकरनगर जनपद के बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके...