आजमगढ़, जुलाई 17 -- Azamgarh News: पवई, आजमगढ़। स्थानीय बाजार में गुरुवार की रात को घर में घुस कर नर्स पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। नर्स के शोर मचाने पर हमलावर छत से कूद से भाग गया। गंभीर रूप से घायल नर्स को शाहगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।पवई बाजार निवासिनी 48 वर्षीया दुर्गावती देवी पेशे से नर्स का काम करती थी। वह घर पर ही नर्सिंग का कार्य भी करती थी। वह गुरुवार की रात को घर पर अकेले थी। रात करीब आठ बजे घर के मुख्य गेट को बंद कर मकान के दूसरे मंजिल पर बने कमरे में भोजन बनाने के लिए गई थी। पड़ोसियों का कहना है कि पहले से घर में घुसकर घात लगाए हमलावर ने धारदार हथियार से दुर्गावती पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। दुर्गावती के शोर मचाने पर पास-पड़ोस के ...