आजमगढ़, अगस्त 23 -- Azamgarh News: हलिया,(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता ने घर के अन्दर साड़ी का फंदा लगा कर लटक कर जान दे दी। विवाहिता का शव घर के अंदर टिन शेड की पाइप में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटनास्थल की जानकारी अहुगि कला गांव निवासी चंदन की 24 वर्षीय पत्नी सुमन रविवार सुबह घर के अंदर टिन शेड की पाइप में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई।

परिजनों से जानकारी पुलिस ने मृत विवाहिता की मां और परिजनों से घटना के...