आजमगढ़, अगस्त 25 -- Azamgarh News: लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार तीसरे दिन भी घटाव जारी रहा। बदरहुआ गेज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया। हालांकि इसके बाद भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। अभी भी दर्जनभर से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर घटने के साथ ही तटवर्ती क्षेत्रों में कटान का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को डिघिया गेज पर 18 सेमी और बदरहुआ गेज पर 20 सेमी जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया। डिघिया गेज पर नदी खतरा बिंदु से 48 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं, बदरहुआ गेज पर खतरा बिंदु से 14 सेमी नीचे पानी बह रहा है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिनों से लगातार घ...